Home छत्तीसगढ़ बाजार की बदलती परिस्थितियों में दूरदर्शी सोच और बेहतर रणनीति से मिलेगी...

बाजार की बदलती परिस्थितियों में दूरदर्शी सोच और बेहतर रणनीति से मिलेगी सफलता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

4
0

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित वीबी टावर फेज़-1 की अपार सफलता के बाद विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वीबी टावर फेज़-2 का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर वीबी टावर फेज़-1 का हैंडओवर समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें मौजूदा ग्राहकों को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच एवं लेखक श्री सोनू शर्मा और मुख्य अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के हाथों उनके कार्यालयों की चाबियां सौंपी गईं। अपने सपनों के ऑफिस की चाबी प्राप्त कर ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा और मुख्य अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीबी टावर परिसर का भ्रमण कर परियोजना की वास्तुकला, डिजाइन और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट की आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्चरल डिजाइन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि खुला वातावरण, ताजी हवा, आकर्षक ग्रीनरी और सुव्यवस्थित निर्माण इसे एक अनूठा कमर्शियल प्रोजेक्ट बनाते हैं। आधुनिक व्यावसायिक जरूरतों के साथ प्राकृतिक वातावरण का ऐसा समन्वय इस परियोजना को विशेष पहचान देता है।

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में उसकी लोकेशन, उपलब्ध सुविधाओं और कार्य करने के अनुकूल वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रायपुर के मोवा क्षेत्र में स्थित वीबी टावर फेज़-2 आधुनिक व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। चाहे कोई नया स्टार्टअप शुरू करना चाहता हो, अपना ऑफिस स्थापित करना चाहता हो या व्यवसाय का विस्तार करना चाहता हो, इस तरह का आधुनिक और सुविधायुक्त परिसर उसके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल मेहनत करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बाजार की बदलती परिस्थितियों को समझना, समय के साथ स्वयं को विकसित करना और भविष्य की जरूरतों के अनुसार रणनीति बनाना भी जरूरी है। उन्होंने वर्तमान बाजार की स्थिति और व्यवसाय में आने वाले बदलावों पर चर्चा करते हुए नए बिजनेस आइडिया और कार्य करने के बेहतर तरीकों पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अपनी सोच को केवल भविष्य की योजनाओं तक सीमित न रखते हुए हर दिन अपने लक्ष्य को जीने और उसे हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए।
इस अवसर पर कंपनी के तीनों निदेशकों ने परियोजना के विजन और व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए।

निदेशक श्री यशवंत अग्रवाल ने कहा कि वीबी टावर की सफलता ग्राहकों के विश्वास और हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। फेज़-1 को मिली शानदार प्रतिक्रिया और ग्राहकों को ऑफिस का हैंडओवर करना हमारे लिए गर्व का विषय है। फेज़-2 के माध्यम से हमारा प्रयास रायपुर में व्यावसायिक सुविधाओं के स्तर को और बेहतर बनाना है, ताकि उद्यमियों, निवेशकों और प्रोफेशनल्स को एक ही परिसर में आधुनिक कार्यस्थल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निदेशक श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि आज कमर्शियल रियल एस्टेट की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। अब लोग केवल ऑफिस स्पेस नहीं, बल्कि ऐसा वर्कस्पेस चाहते हैं जहां आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा और कार्य के अनुकूल वातावरण एक साथ उपलब्ध हों। वीबी टावर फेज़-2 इसी सोच के साथ तैयार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक कमर्शियल डेस्टिनेशन विकसित करना है, जो व्यवसाय के साथ-साथ निवेश के लिहाज से भी बेहतर अवसर प्रदान करे।

निदेशक श्री आदित्य अग्रवाल ने कहा कि वीबी टावर फेज़-2 को केवल एक कमर्शियल प्रोजेक्ट के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की व्यावसायिक और लाइफस्टाइल जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। इसमें प्रीमियम ऑफिस स्पेस के साथ फुली फर्निश्ड स्टूडियो अपार्टमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हमारा प्रयास है कि यहां काम करने वाले प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और यहां आने वाले लोगों को एक आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव मिल सके।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सेल्स पार्टनर द वेरिफाइड प्रॉपर्टी के निदेशक श्री आलोक शर्मा ने कहा कि वीबी टावर फेज़-1 की सफलता के बाद फेज़-2 का लॉन्च रायपुर के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आज निवेशक और व्यवसायी ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं, जहां लोकेशन, आधुनिक सुविधाएं और भविष्य की संभावनाएं एक साथ मिलें। वीबी टावर फेज़-2 इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आ रहा है। द वेरिफाइड प्रॉपर्टी के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक इच्छुक ग्राहकों और निवेशकों तक इस परियोजना की विशेषताओं एवं अवसरों को पहुंचाया जा सके।
परियोजना में प्रीमियम कमर्शियल ऑफिस स्पेस के साथ फुली फर्निश्ड स्टूडियो अपार्टमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 24 घंटे सुरक्षा, पर्याप्त पार्किंग, फूड कोर्ट, कैफे लाउंज, हाईस्पीड एलिवेटर और आकर्षक ग्रीन एरिया जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। कॉन्फ्रेंस हॉल, बोर्ड रूम और गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं इसे व्यावसायिक गतिविधियों के साथ आधुनिक कार्य संस्कृति के अनुकूल बनाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी के प्रोजेक्ट हेड श्री पुनीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीबी टावर फेज़-1 के ग्राहकों को उनके कार्यालयों की चाबियां सौंपना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और उनके विश्वास का सम्मान है। फेज़-1 की सफलता के साथ अब फेज़-2 हमारी टीम के सामूहिक विजन और रायपुर को एक आधुनिक व्यावसायिक पहचान देने के संकल्प का अगला चरण है। हमारा उद्देश्य केवल ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसा संपूर्ण परिसर विकसित करना है जहां व्यवसाय, आधुनिक जीवनशैली, सुविधाएं और निवेश के अवसर एक साथ मिलें। फेज़-1 में रेडी-टू-मूव ऑफिस स्पेस उपलब्ध हैं और फेज़-2 की बुकिंग भी प्रारंभ की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 6262620136 पर संपर्क कर सकते है। हमें विश्वास है कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से वीबी टावर फेज़-2 भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

टीम वीबी टावर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here