Home दिल्ली 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक समेत 9 लोगों की...

100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल

13
0

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास यात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत आठ महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 14 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल रिखणीखाल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से हेली सेवा की मांग की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here