Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग झूमती नजर आई

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग झूमती नजर आई

52
0

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ से चर्चा में हैं, जिसे बुधवार को भारत में अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है। अब अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
बीते मंगलावार की देर रात अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री अपने पति निक जोनस संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि यह वीडियो ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ फिल्म के लंदन प्रीमियर से पहले का है, जिसमें अभिनेत्री फ्रिंज वाली मैक्सी ड्रेस पहने हुए हैं और पति निक जोनस के साथ एक गाने में डांस कर रही हैं। वीडियो के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस दोनों पति-पत्नी के इस अंदाज को काफी पंसद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों बहुत शानदार दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। एक और यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा कि ये सबसे बेस्ट कपल हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेत्री की ड्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here