Home हड़ताल हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप, जनता त्रस्त…

हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप, जनता त्रस्त…

194
0

राजिम :पूरे प्रदेश में कर्मचारी अधिकारी संघ के हड़ताल का आज दूसरा दिन था। कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ते और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। राजिम तहसील धरना स्थल में प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है जहां कई संगठनों के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल के दूसरे दिन भी सरकारी कामकाज ठप रहा। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व पटवारी, राजस्व निरीक्षक विभिन्न शिक्षक संगठन, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सचिव, करारोपण अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर हैं। जिसके चलते जनता का कोई काम दूसरा दिन भी नहीं हुआ। आज राजिम में सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा केंद्रीय वेतनमान के रूप गृह भाड़ा भत्ता दे दे अन्यथा हड़ताल जारी रहेगा। सभा को नायब तहसीलदार कैवर्त, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, ब्लॉक संयोजक शिव कुमार सिन्हा, दिनेश ताम्रकार संयुक्त शिक्षक संघ के संरक्षक वाय पी गोस्वामी, संयुक्त शिक्षक संघ के नरेश साहू, चक्रवर्ती मैडम, राजस्व निरीक्षक बीपी साहू, सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और सभी ने कहा कि हमारी जायज मांगों को सरकार शीघ्र पूरा करें। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, राजिम नायब तहसील दार राजिम नायब तहसीलदार फिंगेश्वर फेडरेशन के जिला सहसंयोजक मिश्री लाल तारक ब्लॉक के संयोजक शिव कुमार सिन्हा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम सिन्हा मोहित मिश्रा शिक्षक संघ के आत्मा राम साहू किशोर कुमार नेमा का अजय गिरी गोस्वामी डीके मरकाम सियाराम साहू केशो राम साहू आशा ध्रुव अंजली यादव प्रदेश शिक्षक संघ के महामंत्री सुभाष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू अरुण प्रजापति नेमो राम साहू हरीश साहू पुरुषोत्तम साहू तुलसी रामधन कर शोभाराम साहू नरेश कुमार साहू पति राम यादव राजेन्द्र कुमार नाग दिनेश ताम्रकार स्वास्थ्य संगठन से पूनम ध्रुव पोद्दार मैडम पटवारी संघ के पदाधिकारी कृषि विभाग के पदाधिकारी पशु चिकित्सा विभाग के पदाधिकारी सचिव संघ के पदाधिकारी तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों पदाधिकारी बड़ी संख्या संगठनों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here