Home हड़ताल कर्मचारी संगठन और मुख्य सचिव के बीच वार्ता रहा बेनतीजा.,, आखिर किस...

कर्मचारी संगठन और मुख्य सचिव के बीच वार्ता रहा बेनतीजा.,, आखिर किस बात को लेकर नहीं बनी बात…. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मध्यस्थता में हो रही थी बैठक…

114
0

रायपुर। राज्य में कर्मचारियों की हड़ताल पर गतिरोध बना हुआ है। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जो मांगें रखी हैं, उस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वे उनकी मांगें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाएंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव से सकारात्मक चर्चा हुई है। कर्मचारी संगठन भी यह चाहते हैं कि बीच का रास्ता निकले, जिससे सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने लोगों को जो परेशानी हो रही है, वह खत्म हो। वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वे कर्मचारियों की मांगों को शासन तक रखेंगे। फिलहाल हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर राज्य के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत हुई है। आठ दिन बाद आखिरकार शासन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की शुरुआत हुई है। इससे कर्मचारी उत्साहित हैं। जल्द ही दोनों पक्षों में सहमति के आधार पर हड़ताल खत्म करने की बात सामने आ रही है। इस बात की चर्चा है कि मुख्य सचिव के साथ बातचीत में एचआरए पर सहमति नहीं बन पाई। फेडरेशन ने अपनी बात रख दी है। अब सरकार की ओर से कभी भी फैसला आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here