Home छत्तीसगढ़ कमल विहार: Balaji Furniture के खिलाफ ग्राहकों ने लगाए ठगी और अभद्र...

कमल विहार: Balaji Furniture के खिलाफ ग्राहकों ने लगाए ठगी और अभद्र व्यवहार के आरोप

45
0

कमल विहार स्थित Balaji Furniture पर ग्राहकों ने धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन और शिवम नामक ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने 8 अप्रैल को Balaji Furniture से बेड, वॉर्डरोब और ड्रेसिंग टेबल का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर देते समय दुकान संचालक यश शर्मा को स्पष्ट रूप से पसंद का रंग और डिज़ाइन बताया गया था, लेकिन डिलीवरी के समय अलग रंग और अलग फिनिश का सामान भेज दिया गया।

ग्राहकों का कहना है कि जब उन्होंने GST सहित पक्का बिल मांगा और कहा कि वे पूरा भुगतान बिल के साथ करेंगे, तब दुकानदार ने कथित रूप से जवाब दिया कि “हम पक्के बिल में काम नहीं करते।” इसके बाद जब सामान बदलने और सही रंग देने की मांग की गई, तो दुकानदार ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए कहा — “जो करना है कर लीजिए, हम कुछ नहीं कर सकते।”

पीड़ित ग्राहकों ने आरोप लगाया कि Balaji Furniture ग्राहकों को कुछ और दिखाकर अलग सामान भेजता है। इस पूरे मामले से ग्राहक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब मामले की शिकायत संबंधित विभाग एवं थाने में करने की तैयारी की जा रही है ताकि अन्य लोग भी ऐसी परेशानी का शिकार न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here