Home छत्तीसगढ़ Raipur MIC Meeting: रायपुर के सद्दानी चौक से कोतवाली मार्ग का बदलेगा...

Raipur MIC Meeting: रायपुर के सद्दानी चौक से कोतवाली मार्ग का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा स्व. ओमप्रकाश पुजारी मार्ग; MIC बैठक में प्रस्ताव पास

12
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC Meeting Raipur) की बैठक में शहर के एक प्रमुख मार्ग का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। अब रायपुर का व्यस्त रहने वाला सद्दानी चौक से कोतवाली चौक तक का रास्ता जल्द ही स्व. ओमप्रकाश पुजारी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को हुई एमआईसी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आगे की विभागीय स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इसे निगम की आगामी सामान्य सभा की बैठक में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्राह्मण समाज ने की थी मांग

जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग के नामकरण को लेकर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला इकाई की अध्यक्षा प्रतिभा ओमप्रकाश पुजारी ने रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग (Culture Department Nagar Nigam Raipur) के सामने एक आवेदन देकर यह मांग रखी थी। इस मांग पर विचार करते हुए एमआईसी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाल सखा थे पुजारी

इस नामकरण के पीछे स्व. ओमप्रकाश पुजारी का स्थानीय प्रभाव और उनकी सामाजिक सक्रियता है। पुजारी परिवार का इसी क्षेत्र में पुराना निवास है और इस इलाके के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से भी उनका गहरा नाता रहा है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले ओमप्रकाश पुजारी ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में रहकर लंबे समय तक काम किया था। अपनी बेहतरीन संगठन क्षमता के कारण वे भाजपा और आरएसएस (RSS) के एक मजबूत और प्रखर हिंदूवादी चेहरा माने जाते थे। सबसे खास बात यह है कि स्व. पुजारी रायपुर के मौजूदा सांसद बृजमोहन अग्रवाल (MP Brijmohan Agrawal) के बचपन के दोस्त थे और इलाके में समाजसेवा के कार्यों के लिए काफी सक्रिय रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here