Home छत्तीसगढ़ वैश्विक स्तर पर रसोई गैस की कीमत भारत में सबसे कम, अमेरिका,...

वैश्विक स्तर पर रसोई गैस की कीमत भारत में सबसे कम, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में भी कीमत बहुत कम

7
0

दिल्ली। भारतीय परिवार आज भी किसी भी पड़ोसी देश के परिवार की तुलना में रसोई गैस(एलपीजी) कहीं सस्ती कीमत पर खरीद रहे हैं, और यह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों की कीमतों से काफी कम है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना(पीएमयूवाई) के एक लाभार्थी को 14.2-किलोग्राम के एक सिलेंडर के लिए प्रभावी रूप से ₹642 का भुगतान करना पड़ता है, जबकि दिल्ली में एक सामान्य उपभोक्ता ₹942 का चुकाता है। इसके विपरीत, वहीं, एक सिलेंडर की आपूर्ति लागत बढ़कर अब ₹1,600 से अधिक हो गई है।

भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, सरकार घरेलू एलपीजी के लिए उपभोक्ता को मिलने वाली प्रभावी कीमत को नियंत्रित करना जारी रखे हुए है। कोई भी परिवार जितनी चाहे उतनी संख्या में सिलेंडर ₹942 की दर पर खरीद सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना(पीएमयूवाई) के लाभार्थी को, हरेक वर्ष पहले चार रिफिल पर ₹300 प्रति सिलेंडर का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण(डीबीटी) मिलेगा— जो कि एक सामान्य उज्ज्वला परिवार की औसत वार्षिक खपत(लगभग चार रिफिल प्रति वर्ष) के बराबर है — और इस तरह वे उन रिफिल के लिए प्रभावी रूप से ₹642 का भुगतान करते हैं; यह सहायता अपरिवर्तित है। यहां तक कि एक गैर-पीएमयूवाई परिवार भी सिलेंडर की बाजार की लागत से लगभग ₹700 कम का भुगतान करता है। वितरण लागत के कारण खुदरा कीमतें अलग-अलग स्थानों पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।

हरेक गैस सिलेंडर पर जो कई सौ रुपये का अतिरिक्त खर्च आता है, उसका भार आम परिवारों पर नहीं डाला गया है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने इस लागत को खुद वहन किया है, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक कीमत न चुकानी पड़े।

एक ऐसी मूल्य-वृद्धि जिसे रोक कर रखा गया है

होटलों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत हर महीने अपने आप संशोधित की जाती है, क्योंकि इसकी कीमत सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से जुड़ी होती है। जबकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ ऐसा नहीं है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का 60-प्रतिशत आयात करता है, और उस आयात की कुल लागत ‘सऊदी सीपी’ से जुड़ी होती है, जिसे सऊदी अरामको हर महीने की शुरुआत में निर्धारित करता है। यह एक बाहरी कीमत है जिस पर भारतीय उपभोक्ता का कोई नियंत्रण नहीं है।

पश्चिम एशिया में हुई समस्या के कारण अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमत में तेजी से वृद्धि हुई है। भारत में उपयोग होने वाले एलपीजी के 50:50 प्रोपेन-ब्यूटेन मिश्रण के रूप में व्यक्त करें तो, सऊदी एलपीजी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस(सीपी) फरवरी में, यानी इस रूकावट से पहले, लगभग 543 अमेरिकी डॉलर प्रति टन था। फरवरी के अंत में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद, अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट मूल्य—जो इस व्यवधान के बाद मध्य-पूर्व खाड़ी से निर्यात सख्त होने पर तय हुआ पहला मूल्य था—बढ़कर 775 अमेरिकी डॉलर प्रति टन हो गया। इसमें प्रोपेन 750 डॉलर और ब्यूटेन 800 डॉलर प्रति टन था। इसके बाद यह जून में और बढ़कर लगभग 790 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक पहुंच गया। इस प्रकार, एलपीजी का मिश्रित बेंचमार्क मूल्य फरवरी के पूर्व-संकट स्तर की तुलना में लगभग 46% बढ़ गया है। इसके साथ ही आयातित एलपीजी की लागत भी बढ़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here