Home छत्तीसगढ़ दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश का असर, एयर इंडिया के तीन विमान...

दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश का असर, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

7
0

दिल्ली । राजधानी दिल्ली में रविवार को आई तेज आंधी और भारी बारिश का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसककर एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सभी प्रभावित विमानों को एहतियातन परिचालन से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, यह घटना टर्मिनल-2 पर उस समय हुई जब अचानक तेज हवाओं और बारिश के कारण ग्राउंड हैंडलिंग उपकरण नियंत्रण से बाहर होकर पार्क किए गए विमानों तक पहुंच गए। टक्कर के कारण एयर इंडिया के तीन नैरो-बॉडी विमान प्रभावित हुए।

जांच के लिए सेवा से हटाए गए विमान
घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तीनों विमानों को तत्काल सेवा से बाहर कर दिया। अब उनकी विस्तृत तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत की जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो विमान जल्द परिचालन में लौट सकते हैं, जबकि एक विमान की मरम्मत में अधिक समय लगने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here