
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहाना बना रहा। शहर में घने बादलों ने डेरा डाल रखा है और लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में मानसून का सबसे अधिक प्रभाव राज्य के उत्तरी इलाकों में देखने को मिलेगा।







