Home दिल्ली प्रधानमंत्री 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को देंगे...

प्रधानमंत्री 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

11
0

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा। नव नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय इत्‍यादि शामिल हैं।

रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का निरंतर ध्यान है। इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्‍यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here