Home बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में करेंगे…. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में करेंगे…. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन…

159
0

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के सामने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कुछ ही देर में करेंगे। गुरुवार शाम वे ‘कर्तव्य पथ’ पहुंचे और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम 90 मिनट तक चलेगा।बता दें कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू 19 महीने तक लगातार चले काम के बाद बनकर तैयार हुआ है।

उद्घाटन से एक दिन पूर्व तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में काम चलता रहा। एक सुपरवाइजर ने बताया कि जल्द काम पूरा करना है, इसलिए 24 घंटे मजदूर लगे हुए हैं। नौ सितंबर से लोग यहां घूम सकेंगे।विस्टा का मतलब है दिलकश नजारा। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्‍य पथ के इर्द-गिर्द का क्षेत्र हरे-भरे पेड़ों, नहरों और पार्कों से घिरा है। ये पहले से खूबसूरत था, अब और भी दिलकश हो गया है।

इंडिया गेट के दोनों ओर नई शॉप बनी हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों के फूड स्टॉल होंगे। अब टूरिस्ट पहले की तरह लॉन में बैठकर घर से लाया खाना नहीं खा सकेंगे। इसके अलावा, वेंडर भी अब खास जोन में ही स्टॉल लगा सकेंगे। दो नई पार्किंग में 1100 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। निगरानी के लिए 300 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं।सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (सीपीडब्‍ल्‍यूडी) ने सेंट्रल एवेन्यू रि-डेवलपमेंट के लिए जनवरी, 2021 में 502 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला था। यह काम 487.08 करोड़ रुपये की बिड पर शापूरजी पालोनजी कंपनी को मिला।

कंपनी ने 4 फरवरी, 2021 से यहां काम शुरू किया था। शर्तों के अनुसार, काम 300 दिनों के अंदर यानी नवंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन इसमें 10 महीने की देरी हो गई।सेंट्रल विस्टा रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत तिकोने आकार का नया संसद भवन तैयार है और इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है। कर्तव्‍य पथ से सटे शास्त्री भवन, रेल भवन, उद्योग भवन, इंदिरा गांधी नेशनल म्यूजियम और विज्ञान भवन अब यादों का हिस्सा हो जाएंगे, क्‍योंकि इनकी जगह नई इमारतें लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here