Home छत्तीसगढ़ रायपुर: वी वाय हॉस्पिटल में वर्ल्ड हार्ट डे पर निःशुल्क हृदय जांच...

रायपुर: वी वाय हॉस्पिटल में वर्ल्ड हार्ट डे पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर संपन्न

10
0

रायपुर, 29 सितंबर 2026 – विश्व हृदय दिवस 2026 के अवसर पर वी वाय हॉस्पिटल, कमल विहार, रायपुर में आयोजित निःशुल्क कार्डियक हेल्थ जांच एवं परामर्श शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“स्वस्थ हृदय – स्वस्थ जीवन” थीम पर आयोजित इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने 125 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए।

शिविर में आए सभी हितग्राहियों के लिए 6 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं –
– सीबीसी
– यूरिन आर एम
– सीरम क्रेटनिन
– ब्लड शुगर
– बीपी / पल्स / एसपीओ 2
– ईसीजी

इसके अलावा TMT, ECHO और CAG जैसी एडवांस जांचों पर भी विशेष छूट भी प्रदान की गई।

और जवान अधिकारी और सामान्य नागरिक द्वारा भी इस कैंप का लाभ प्राप्त किया

शिविर में पहुंचे जैन समाज के श्री राजकुमार बाफना, कोमल जैन, श्रीमती कुसुम बाफना, सिंधी समाज से श्याम दास खुराना, धमतरी पूज्य सिंधी पंचायत से रामू वाधवानी, बंटी वाधवानी, पंजाबी समाज से आशीष खन्ना तथा अन्य लोगों ने वी वाय हॉस्पिटल के इस जनसेवा कार्य की सराहना की। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि “मंगल भवन, अमंगलहारी” के ध्येय वाक्य के साथ अस्पताल भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here