रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन की प्रभात पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि 11 अगस्त छत्तीसगढ़ सहित पूरे विश्व में रक्षाबंधन का त्यौहार है। उन्होंने सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन और भोजली त्यौहार की बधाई दी और कहा कि जिस तरह राखी भाई जहाँ भाई बहन के प्रेम का पर्व है तो वही भोजली त्यौहार मित्रता को अटूट करने का अवसर है। भोजली त्यौहार छत्तीसगढ़ में माँ भोजली को साक्षी रखकर आजीवन मित्र बने रहने का संकल्प लेने की परम्परा है। इसी तरह दोनों ही पर्व रिश्तों की धागों और आशाओं से बांधे रखते हैं. मैं सभी लोगों कि सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।








