Home छत्तीसगढ़ राजधानी में मौसम ने ली करवट, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री किया गया...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री किया गया दर्ज…

51
0

रायपुरः Cold Wave in Chhattisgarh मौसम ने दिवाली से पहले एक बार फिर करवट ली है। जहां एक ओर देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है तो वहीं दूसरी ओर ठंड ने भी दी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम मिजाज बदला है। यहां राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Cold Wave in Chhattisgarh वहीं, प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवाओ का आना शुरू गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आयी है।

बता दें कि, दिवाली से दो दिन पहले ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। देर रात अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। साथ ही दिन की बजाय रात में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here