Home bollywood महेंद्र सिंह धोनी की ex गर्लफ्रेंड ने इंटरनेट में मचाया तहलका, लोगों...

महेंद्र सिंह धोनी की ex गर्लफ्रेंड ने इंटरनेट में मचाया तहलका, लोगों का आ रहा रिएक्शन…

70
0

नई दिल्ली: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने टीम इंडिया का कैप्टन (Captain of Team India) रहते हुए कई ट्रॉफीज़ को जीता है। धोनी ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास ले लिया है। वो अभी सिर्फ आईपीएल (IPL) के लिए खेल रहे हैं। लेकिन उनका चार्म अभी भी कम नहीं हुआ है। फैंस उन्हें अभी भी बहुत प्यार करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि साक्षी से शादी करने से पहले धोनी किसे डेट कर रहे थे?

साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का नाम अनजाना नहीं है। राय लक्ष्मी ने साउथ इंडियन फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन इन दिनों उनकी चर्चा किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को डेट करने को लेकर वह सुर्खियों में आ गई हैं। राय लक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं।

आईपीएल के दौरान हुई मुलाकात



लेकिन ज्यादातर लोग राय लक्ष्मी को महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में जानते हैं। खबरों के मुताबिक, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम राय लक्ष्मी के साथ जुड़ा था। साल 2008 में दोनों की अफेयर की खबरें उड़ी थीं। उस वक्त राय लक्ष्मी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रैंड एम्बेसेडर थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी। दोनों का रिश्ता एक साल से भी कम चला था। धोनी ने तो कभी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। लेकिन राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की थी।

राय लक्ष्मी ने अफेयर को लेकर की बात



राय लक्ष्मी ने कहा था कि मैं ऐसा मानने लगीं हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक ऐसा दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं हटेगा। मैं उन्हें अच्छे से जानती हूं लेकिन पता नहीं मैं इसे रिलेशनशिप कहूं या नहीं क्योंकि बात बनी ही नहीं। राय लक्ष्मी ने कहा था कि वो एक-दूसरे को बहुत सम्मान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here