Home Uncategorized दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल, अंगूठा छाप से भूल के भी नहीं करुंगी...

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल, अंगूठा छाप से भूल के भी नहीं करुंगी शादी…मंडप में हो गया बवाल…

48
0

नई दिल्लीः Bride Deny to Marry on Wedding Stage सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिसे यूजर्स खूब शेयर करते हैं। ऐसा ही शादी समारोह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन मंडप में ही दूल्हे पर दुल्हन भड़क जाती है और शादी तोड़ देती है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाल सेरेमनी के लिए खड़े हैं। दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहना भी दिया है। मगर दुल्हन अचानक खिसिया जाती है, वो अपने गले से माला भी निकाल देती है। उसने ये साफ-साफ कह दिया कि मुझे ये शादी नहीं करनी है। जब दुल्हन ने ये ऐलान किया कि वो शादी नहीं करना चाहती है तो उसके पिता ने जोर की डांट और फटकार लगाई। उसने स्टेज से ही अपने पिता की डांट का जवाब दिया और उसने साफ-साफ कह दिया कि मैंने बीएड किया है और अंगूठा छाप दूल्हे से शादी नहीं करूंगी।


लड़की ने साफ-साफ कह दिया कि उसे पढ़ा-लिखा लड़का चाहिए। दुल्हन ने सबके सामने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा फैसला किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से भी अपलोड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here