Home छत्तीसगढ़ पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों आयी भारी गिरावट? जाने अपने शहर का रेट…

पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों आयी भारी गिरावट? जाने अपने शहर का रेट…

183
0

नई दिल्ली । भारतीय तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट कर दिए। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज थोड़ी सी नरमी दिख रही है। ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 97.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 92.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

हमारे यहां अच्छी बात ये रही कि दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

इन शहरों में भी नए भाव जारी

नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये जबकि पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, गाजियाबाद में 96.58 रुपये जबकि पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये कीमत है। वहीं नोएडा में डीजल की कीमत 89.76 रुपये, गाजियाबाद में 89.75 रुपये प्रति लखनऊ में 96.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पटना में डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर और पोर्टब्‍लेयर में डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here