Home Uncategorized कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने बृजमोहन अग्रवाल पर लगाए आरोप, ब्रह्मानंद को...

कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने बृजमोहन अग्रवाल पर लगाए आरोप, ब्रह्मानंद को तलाश रही है झारखंड पुलिस…

57
0

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है भानुप्रतापपुर में सियासी बयानबाजी का माहौल भी गर्म होता जा रहा है। अब कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने बृजमोहन अग्रवाल पर आरोप लगाए तो जवाब में पूर्व मंत्री ने भी चुटकी ले ली।

कांकेर में मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम जो कि भाजपा के प्रत्याशी हैं उन्हें झारखंड की पुलिस ढूंढ रही है नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है मगर ब्रह्मानंद नेताओं को छुपाने का काम भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, रमन सिंह, अजय चंद्राकर कर रहे हैं उन पर भी केस दर्ज होना चाहिए।

आरपी सिंह के इस आरोप के बाद अग्रवाल की तरफ से जवाबी बयान भी आया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हां नेताम मेरी जेब में है। चुटकी लेते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अपने क्षेत्र में नेताम दौरे कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस ने नेताम नहीं बल्कि संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान लिया है जिसे चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

कांग्रेस के दबाव में अफसर

राष्ट्रीय बाल आयोग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पर कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को एक चिट्ठी जारी की। मरकाम पर अब तक केस दर्ज नहीं हुआ इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत नही बल्कि कांग्रेस के दबाव में अफसर काम कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर यौन शोषण पीड़िता नाबालिग का नाम उजागर करने की वजह से बाल आयोग की चिट्ठी आई है मगर उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मरकाम ने FIR की कॉपी के साथ दिए थे सबूत

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सबूतों के साथ ये बात मीडिया के सामने रखी थी।

भाजपा पर लगाया दुष्कर्मी को बचाने का आरोप

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा एक बलात्कारी के साथ खड़ी है। नाबालिग से रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा, भाजपा के ही नेता बृजमोहन अग्रवाल और दूसरे लोग गिरफ्तार करने को लेकर चुनौती दे रहे थे। अब झारखंड पुलिस पहुंच गई तो इस मामले को षडयंत्र बताने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर दुष्कर्मी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, क्या किसी बलात्कारी को इस तरह बचाना चाहिए? जो गलत है वह गलत है-उसे छुपाने की क्या जरूरत है। उसे स्वीकार करना चाहिए था कि उनसे गलती हुई है। उनकी ही सरकार में तो एफआईआर हुआ है। गलती स्वीकार न करके बार-बार छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे दूसरी गलती होगी।



अरुण साव बोले- कांग्रेस कर रही षड्‌यंत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर षड्‌यंत्र कर ब्रह्मानंद को फंसाने का आरोप लगाया है। साव बोले कि स्क्रूटनी के दिन कांग्रेस ने आपत्ति नहीं की। उपचुनाव में हार होती देख कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने का साजिश रचा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी हर षड्यंत्र के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी। 5 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भानुप्रतापपुर की जनता अपने बेटे ब्रह्मानंद के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।

चारामा में ब्रह्मानंद को तलाश रही है झारखंड पुलिस

जमशेदपुर के टेल्को थाने में 2019 में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम और दीपान्कर सिन्हा की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। टेल्को थाने की एक टीम सुबह कांकेर पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर झारखंड पुलिस चारामा में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश डाल रही है। ब्रह्मानंद नेताम भाजपा के टिकट पर भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पांच दिसम्बर को मतदान होना है।

ब्रह्मानंद नेताम ने आरोप को बताया था साजिश

वहीं ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया था। उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है। कांग्रेस ने मेरे चरित्र पर दाग लगाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा है। उपचुनाव में सामने अपनी हार को देख साजिश रचकर मुझे बदनाम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here