रायपुर- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी 17 व 18 दिसंबर को दो दिवसीय प्रवास पर छतीसगढ़ आ रहे है यहां पर वह राजिम के अंतर्गत ग्राम भेंडरी में आयोजित 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों लोगों की उपस्थिति रहेगी साथ ही साथ सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर नशामुक्ति का संकल्प भी लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर पहुँचेंगे जहां से वह सड़क मार्ग से देर शाम राजिम पहुँचेंगे। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यकर्ताओ के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 18 दिसम्बर को 24 घंटे के अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन होगा जिसमें शामिल क्षेत्रीय जनमानस व प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओ को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगी।
आपको बताए कि भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा व्यापक स्तर पर नशामुक्ति समाज के निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एक बड़े तपके को आज नशामुक्त किया जा चुका है। उक्त कार्यक्रम में भी सैकड़ो लोगो को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा।







