Home छत्तीसगढ़ जंगल में मिला दो तेंदुए का का शव, उड़े सबके होश…पहले ही...

जंगल में मिला दो तेंदुए का का शव, उड़े सबके होश…पहले ही हुआ था ये…

48
0

बलौदाबाजार। जिले के लवन वन परिक्षेत्र में दो तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है करीब महीने भर पहले तेंदुए की मौत हुई है। उसके शव पूरी तरह से सड़ गए है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि लवन वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 114 अल्दा बीट पहाड़ी और तालाब के पास तेंदुए का शव बरामद किया गया। मौके पर ही एक्सपर्ट के द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि, चूंकि दोनों ही तेंदुए के सभी शारीरिक अंग मौजूद थे। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि, किसी भी शिकारियों के दौरा इन्हें नहीं मारा गया है। तेंदुए के शव पूरी तरह डीकंपोज हो गए थे, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, इनकी मौत करीबन महीने भर पहले ही हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here