Home छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष के अनुमति से संभागीय अध्यक्ष के लिए रामनारायण मिश्रा का मनोनयन…

प्रांताध्यक्ष के अनुमति से संभागीय अध्यक्ष के लिए रामनारायण मिश्रा का मनोनयन…

140
0


छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय इकाई के पूर्व अध्यक्ष बी.एल.चंद्राकर जी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात रिक्तता की पूर्ति एवं संगठन के कार्यो को निर्विरोध रूप से संचालन हेतु संभागीय इकाई के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्रा को संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा के प्रस्ताव एवं प्रांताध्यक्ष श्री ओंकार सिंह ठाकुर के अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया।

माननीय मिश्रा जी के संभागीय इकाई रायपुर के अध्यक्ष बनने पर सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने रामनारायण मिश्रा जी को गीतोपदेश पुस्तिका भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर श्री मिश्रा जी ने संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के कर्मवीर शिक्षक साथियों के सहयोग से संघ एवं शिक्षक हित में कार्य करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की।
रामनारायण मिश्रा जी के संभागीय अध्यक्ष के पद पर मनोनय पर प्रांतीय सदस्य श्रीमती साधना दुबे, संभागीय कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, सह सचिव परमजीत सिंह सचदेवा, जिलाध्यक्ष रायपुर सुनील नायक, जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, तहसील सचिव तामेश्वर कुमार घृतलहरे विकास खण्ड धरसीवां अध्यक्ष अवध राम वर्मा, अभनपुर अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह क्षत्रीय, संजीव भल्लाल, नीलकंठ वर्मा, प्रेम लाल गहिरवार, हृदय राम वर्मा,आत्मा राम साहू, किशोर निर्मलकर, केशव राम साहू, बाला राम साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, रूप लाल साहू, नेमू राम साहू , श्रीमती दीप्ति मिश्रा एवं गीता पटेल आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here