Home other 2023 में गैस के दाम बढ़े या घटे जाने आज का ताजा...

2023 में गैस के दाम बढ़े या घटे जाने आज का ताजा रेट…

152
0

नई दिल्ली ; नए साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) को लेकर लोगों को झटका मिला है. वास्तव में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है. यह तेजी 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक आई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.



कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा-

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1769 रुपये हो गए हैं.
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपये की तेजी देखने को मिली है और 1869.5 रुपये हो गए हैं.
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1721 रुपये हो गए हैं.
चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1917 रुपये हो गए हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये चुकाने होंगे.
कोलकाता में जुलाई से दाम 1079 रुपये हैं.
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं.
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपये चुकानें होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here