Home छत्तीसगढ़ प्ले बॉय बनने की चाहत युवक को पड़ा महंगा, ऐसे फेकता था...

प्ले बॉय बनने की चाहत युवक को पड़ा महंगा, ऐसे फेकता था पर्ची…

169
0

रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे सरफिरे छात्र को पकड़ा है, जो खुद को जिगोलो बताकर घरों में अश्लील मैसेज लिखी पर्ची फेंकता था। आरोपी के द्वारा फेंकी पर्ची में ‘सेक्स प्ले बॉय रॉकी’ और कॉन्टेक्ट नंबर लिखा हुआ मिला है। शिकायत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को कॉल कर आधी रात में पकड़ा है। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, नया रायपुर स्थित नया रायपुर स्थित घरों में कुछ दिनों से एक पर्ची मिल रही थी। पर्ची में ‘सेक्स प्ले बॉय रॉकी’ और एक कॉन्टेक्ट नंबर लिखा हुआ था। शिकायत जब राखी थाना को मिली तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि एक युवक खुद को जिगोलो बताकर ये पर्ची सरकारी आवास में रोज रात में फेंकता है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने राखी थाना प्रभारी को जांच कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। राखी पुलिस की टीम ने महिला पुलिसकर्मी से कॉल करवाकर आरोपी युवक को आधी रात में पकड़ा गया।

आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम यश कुर्रे निवासी राजनांदगांव निवासी और रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र होना बताया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here