Home छत्तीसगढ़ CM Sai Birthday: पहुना में आज ओपन हाउस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से...

CM Sai Birthday: पहुना में आज ओपन हाउस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आप भी दे सकते हैं जन्मदिन की बधाई…

35
0

रायपुर। अगर आप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं,तो आज राज्य अतिथि गृह “पहुना” में शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित ओपन हाउस में शामिल हो सकते हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पहुना में रथ के शुभ आगमन पर उत्साह का माहौल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की समुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है।

यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here