Home मनोरंजन कांतारा चैप्टर 1’ ने 6वें दिन की कितनी कमाई, जानें

कांतारा चैप्टर 1’ ने 6वें दिन की कितनी कमाई, जानें

68
0

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अलावा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। अब तक इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है? क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सामने ये सभी टिक पा रही हैं? जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

कांतारा चैप्टर 1’ ने 6वें दिन की कितनी कमाई
ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब तक 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 6वें दिन में आकर 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिस तेजी से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म की आंधी के सामने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन काफी कम हो गया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ने 6वें दिन में आकर 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 36.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here