Home मनोरंजन क्या रश्मिका मंदाना ने कर ली सगाई? वीडियो में रिंग फ्लॉन्ट करती...

क्या रश्मिका मंदाना ने कर ली सगाई? वीडियो में रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं, विजय देवरकोंडा संग अफवाहों को फिर मिली हवा

73
0

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा के बीच रिलेशनशिप की चर्चा काफी समय से चल रही है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हाल ही में मीडिया में यह खबर सामने आई कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों की ओर से इस पर अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन अब रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी है। वीडियो में रश्मिका अपने पालतू डॉग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस की नजर उनके हाथ में चमकती एक खूबसूरत रिंग पर टिक गई है।

वीडियो में क्या है खास?

रश्मिका वीडियो में अपने डॉग को मोबाइल फोन में कुछ दिखाते हुए दिखाई देती हैं। इस दौरान उनका कैमरे की तरफ उठा हुआ हाथ और उस पर पहनी हुई रिंग साफ नजर आ रही है। यह रिंग देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह शायद उनकी सगाई की रिंग हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here