रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से नतीजों की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स—cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। रोल नंबर दर्ज करते ही परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा, साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।







