Home छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर में लैंड माइंड विस्फोट, आफिसर और जवान हुए घायल

जम्मू-कश्मीर में लैंड माइंड विस्फोट, आफिसर और जवान हुए घायल

6
0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक लैंडमाइन विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं. मंगलवार को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके कारण यह भयंकर घटना हुआ.

लैंडमाइन विस्फोट की चपेट में आने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं. घुसपैठ रोकने के लिए क्षेत्र में बिछाई गई लैंडमाइन गश्त के दौरान दुर्घटनावश सक्रिय हो गयी.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकी घुसपैठ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं. कभी-कभी ये लैंडमाइंस कई बार भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण अपनी इंस्टॉल की हुई जगह से खिसककर रास्ते पर आ जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here