Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बदला फिर मौसम का मिजाज, जानें कहाँ कितनी बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में बदला फिर मौसम का मिजाज, जानें कहाँ कितनी बारिश हुई

6
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूरे प्रदेश में आज से बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनन्दगांव 34.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया. रायपुर में तापमान बढ़ने के बाद उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है.

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

प्रदेश में सोमवार को कई इलाकों में पानी गिरा. रघुनाथनगर में 8 सेंटीमीटर, वाड्रफनगर में 7, खड़गांव में 5, रामानुजगंज, रामचन्द्रपुर में 4-4, कोटाडोल, चिरमिरी, बलरामपुर में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here