
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के समृद्ध प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन वैभव को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। जिले की पर्यटन संभावनाओं को प्रदेश और देश के पर्यटन जगत के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजन में विशेष स्टॉल लगाया गया है।

विशेष स्टॉल के माध्यम से जिले के नैसर्गिक सौंदर्य, हरे-भरे वनांचल, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों, धार्मिक आस्था के केंद्रों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, ट्रैवल ट्रेड से जुड़े लोगों तथा आगंतुकों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनकी विशिष्टताओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिले की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं से भी परिचित कराया जा रहा है।
पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर







