
दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित सोने की तस्करी पर चल रही अपनी लगातार कार्रवाई के अंतर्गत, बिना मालिक वाले सामान के माध्यम से तस्करी करने के एक नए और परिष्कृत तरीके का पर्दाफाश किया। यह नेटवर्क गोदाम कर्मियों सहित अंदरूनी लोगों और बिचौलियों पर निर्भर था, जो माल से तस्करी किए गए सोने को निकालकर प्रयोजन रखने वाले प्राप्तकर्ता तक पहुंचाते थे।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने त्रिवेंद्रम के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में एक लावारिस मालवाहक खेप को रोका। माल की विस्तृत जांच में, कई हार्डवेयर वस्तुओं के अंदर चतुराई से छिपाए गए 6.28 किलोग्राम विदेशी मूल के सोने की बरामदगी हुई, जिसकी कीमत 9.18 करोड़ रुपये है।







