Home छत्तीसगढ़ रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से...

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां

11
0

बेसहारा बच्चों और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण, विधिक सहायता एवं सम्मानजनक जीवन के लिए किया जागरूक

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेसहारा तथा होटल और सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, विधिक सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित नागरिकों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर 181 की सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
नागरिकों को जानकारी दी गई कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद बच्चों को सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, सखी वन स्टॉप सेंटर 181 हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से जरूरतमंद बच्चों एवं असहाय वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता रखने, उनके अधिकारों का सम्मान करने और संकट की स्थिति में संबंधित विभागों तथा सहायता सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई। साथ ही, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को विधिक सहायता और उपलब्ध संरक्षण सेवाओं से जोड़कर उनका सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की केसवर्कर सुश्री स्तुति राजवाड़े, जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्री कृष्णा कुमार चंद्राकर एवं आउटरीच वर्कर श्री महेश पटेल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक- 9979/दानेश्वरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here