Home मनोरंजन विक्की कौशल की फिल्म का नहीं हिला पाया कोई सिंहासन

विक्की कौशल की फिल्म का नहीं हिला पाया कोई सिंहासन

66
0

दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच कुछ फिल्मों की चर्चा हमेशा चलती है। साल 2025 बॉलीवुड के लिए लकी साबित हुआ है। ज्यादातर दिग्गज सितारों की मूवीज को दर्शकों का प्यार मिला है। अक्षय कुमार को भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। लेकिन कमाई के मोर्चे पर एक फिल्म का दबदबा अभी भी बना हुआ है। इसमें कई पॉपुलर सितारे नजर आए और फिल्म की कहानी की खूब सराहना हुई। खास बात है कि मूवी के लाइफटाइम कलेक्शन को इस साल किसी फिल्म अभी तक पछाड़ नहीं पाई है।

ऐतिहासिक ड्रामा मूवीज को इन दिनों अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस जॉनर की फिल्में एक तरफा राज कर रही हैं। आज बात उस फिल्म की कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग खुद इतिहास के पन्ने पलटने के लिए मजबूर हो गए थे। खास बात है कि यह केवल ड्रामा या मनोरंजन करने वाली फिल्म नहीं है। इसे देखने के बाद एहसास होता है कि आपको इतिहास के एक महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी मिल गई है।

विक्की कौशल की फिल्म का नहीं हिला पाया कोई सिंहासन
सिनेमा की दुनिया में फिल्मों की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। विक्की कौशल लातार एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस साल की हिट और सफल फिल्म की लिस्ट में छावा का नाम शामिल किया जाता है। इसमें विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म की एक मेकिंग वीडियो में उन्होंने बताया की तलवार चलाना और घोड़े की सवारी करने में उन्हें काफी मेहनत लगी। शूटिंग के बाद वह घर जाते थे, तो उनके शरीर पर चोटों के निशान नजर आते थे। खैर, फिल्म में की गई मेहनत रंग लाई और लोगों ने सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी इसे खासा पसंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here